हिम परिवार पोर्टल 2025, हिम परिवार पोर्टल क्या है?, हिम परिवार पोर्टल रजिस्ट्रेशन, हिम परिवार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं, पंजीकरण कैसे करें, लॉगिन आईडी कैसे बनाएं, Him Pariwar Portal 2025, Portal Benefits, Him Pariwar Portal Services, Online Registration, Him Pariwar Portal Login ID, Him Pariwar Portal How to Apply, Him Pariwar Portal Official Website, Key feature, Him Pariwar Portal Helpline Number
Him Pariwar Portal क्या है?
Him Pariwar Portal की शुरुआत हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा 25 जनवरी 2025 को की गई। हिम परिवार पोर्टल
पर राज्य सरकार की 300 से अधिक सेवाएं और योजनाएं डिजिटल माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध होंगी। इस पोर्टल के माध्यम से न केवल सरकार की कार्य दक्षता बढ़ेगी बल्कि सरकार की सेवाओं और योजनाओं सहित कार्य प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही प्लेटफार्म पर उठा पाएंगे।
यदि आप भी हिम परिवार पोर्टल मे Register करके इस पोर्टल का लाभ लेना चाहते हैं तो सभी जानकारी नीचे दी गयी है जैसे: रजिस्ट्रेशन कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज, अधिकारिक वेबसाइट, पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएँ, Login ID कैसे बनाये आदि।
इसके अलावा आप केंद्र सरकार या राज्य सरकार की सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी yojanaexpress.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
Him Pariwar Portal 2024: Important Points
Name Of Portal | Him Pariwar Portal (हिम परिवार पोर्टल) |
Purpose of the Portal | राज्य सरकार की सेवाओं और योजनाओं को ऑनलाइन माध्यम से जनता को उपलब्ध कराना। |
Start of Portal | 25/01/2025 |
Sector of Portal | State Government (Himachal Pradesh) |
Department Of The Portal | डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग |
Current Status | Active |
Beneficiary of Portal | हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक |
Apply Process | Online |
Official Website | Central Government |
Download App | Finance Ministry |
Helpline No | Active |
हिम परिवार पोर्टल का उद्देश्य:
हिम परिवार पोर्टल को लॉन्च करने के पीछे सरकार का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिकों को विभिन्न सेवाओं और योजनाओं तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंच प्रदान करना है जिससे वे आसानी से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा पाएं।
हिम परिवार पोर्टल के लाभ/ Benefits:
- हिम परिवार पोर्टल के माध्यम से राज्य सरकार की सेवाओं और योजनाओं तक नागरिकों की पहुंच आसान होगी।
- नागरिकों को दफ्तरों और कार्यायलयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे जिससे उनके समय और धन की बचत होगी।
- राज्य सरकार की सभी सेवाओं का लाभ जनता तक ऑनलाइन माध्यम से सीधे पहुंचेगी जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी।
- सरकार की कार्य प्रणाली और योजनाओं में पारदर्शिता आएगी।
Also Read: यूपी पंख पोर्टल 2024 | UP Pankh Portal Registration @uppankh.in
Him Pariwar Portal के लिए पात्रता / Eligibility Criteria:
- हिम परिवार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ हिमाचल प्रदेश के सभी नागरिक उठा पाएंगे।
Him Pariwar Portal All Useful Links
Him Pariwar Portal Official Website | CLICK HERE |
Him Pariwar Portal Registration | CLICK HERE |
Him Pariwar Portal HimAccess Or Parichay ID Login | CLICK HERE |
Him Pariwar Portal Mobile App | Update Soon |
Join Our Telegram Channel | CLICK HERE |
Join Our Whatsapp Group | CLICK HERE |
आवश्यक दस्तावेज़/ Required Documents:
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण
- शैक्षिक प्रमाण पत्र
Him Pariwar Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें? / How to Register?
- इसके लिए आपको Him Pariwar Portal All Useful Links में जाकर Him Pariwar Portal Official Website के सामने दिए गए Link पर CLICK करना होगा।
- अब आपके सामने Him Pariwar Portal का होम पेज खुल जायेगा।
- होम पेज पर आपको HIMPARIWAR के ऑप्शन पर CLICK करना है
- आपको हिम परिवार आईडी बनाने के लिए New User / Signup Citizen Login के ऑप्शन पर CLICK करना है।
- इसके बाद आप अपने आधार कार्ड नंबर के माध्यम से वेरिफिकेशन करके आवेदन फार्म को भर सकते हैं।
- आवेदन फार्म में अपने परिवार का पूरा पता विवरण दर्ज करना होगा। उसके बाद सबमिट करें।
- इस प्रकार आपकी हिम परिवार आईडी बन जाएगी जिसके माध्यम से आप पोर्टल पर उपलब्ध सभी सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
- इसके अलावा आप HimAccess या Parichay आईडी के माध्यम से Login करके पोर्टल विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
- इस प्रकार आप आसानी से हिम परिवार पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
हिम परिवार पोर्टल पर कौन सी सेवाएं उपलब्ध होंगी?
1. राजस्व एवं प्रमाण पत्र सेवाएं:
● निवास प्रमाण पत्र
● जाति प्रमाण पत्र
● आय प्रमाण पत्र
● भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी, खसरा, खतौनी)
2. व्यक्तिगत एवं परिवार से जुड़ी सेवाएं:
● परिवार रजिस्टर की जानकारी
● हिम परिवार आईडी का प्रबंधन
● आधार कार्ड से जुड़ी सेवाएं
3. शिक्षा एवं छात्रवृत्ति सेवाएं:
● छात्रवृत्ति योजनाएं
● स्कूल और कॉलेज में प्रवेश की जानकारी
4. स्वास्थ्य सेवाएं:
● आयुष्मान भारत योजना
● मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना
● अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट
5. पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा:
● वृद्धावस्था पेंशन
● विधवा पेंशन
● विकलांग पेंशन
6. कृषि एवं ग्रामीण विकास:
● किसान रजिस्ट्रेशन
● कृषि संबंधी सब्सिडी योजनाएं
● फसल बीमा योजना
कैसे काम करेगा हिम परिवार पोर्टल ?
परिवार आईडी (Him Parivar ID):
● राज्य के सभी परिवारों को एक यूनिक हिम परिवार आईडी प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से वे पोर्टल पर उपलब्ध सभी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
● हिम परिवार आईडी को आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा जिससे योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भ्रष्टाचार ना हो।
सिंगल साइन-ऑन (SSO) सुविधा:
● नागरिक अपने Parichay या HimAccess आईडी के द्वारा एक बार ही लॉगिन करके हिम परिवार पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ऑनलाइन सरकारी सेवाएं और योजनाएं:
● हिम परिवार पोर्टल पर 300 से अधिक योजनाओं और सेवाओं का लाभ नागरिक उठा पाएंगे।
● इसके अलावा हिम परिवार पोर्टल पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनसे जुड़े आवेदन की जानकारी भी मिलेगी।
संपूर्ण परिवार का डिजिटल डाटा:
● पोर्टल पर राज्य के सभी परिवारों का डिजिटल डाटा उपलब्ध होगा जिससे राज्य की योजनाओं और सेवाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच पाएगा।
ई-गवर्नेंस को बढ़ावा:
● राज्य सरकार की सभी सेवाएं और योजनाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगी जिससे नागरिकों को कार्यालय और दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
● इसके साथ ही सरकार की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आएगी जिससे भ्रष्टाचार कम होगा।
Him Pariwar Portal के लिए Official Website / App :
हिम परिवार पोर्टल के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://himparivar.hp.gov.in है, लेकिन अभी इसके लिए कोई App लॉन्च नहीं की गई है। जैसे ही इसके लिए App लॉन्च की जायेगी आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
FAQ
Q. Him Pariwar Portal की ऑफिसियल वेबसाइट कौन सी है?
हिम परिवार पोर्टल के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://himparivar.hp.gov.in/ है ।
Q. हिम परिवार पोर्टल पर उपलब्ध सेवा ऑन का लाभ क्या परिवार के सभी सदस्यों को मिलेगा?
जी हां, परिवार के सभी सदस्य हिम परिवार पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठा पाएंगे।
Q. क्या आधार कार्ड के माध्यम से हिम परिवार पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं?
जी हां, बिल्कुल आधार कार्ड के माध्यम से आप हिम परिवार पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं वेरिफिकेशन के बाद आप अपनी हिम परिवार आईडी पता कर सकते हैं।